Home » Uncategorized » पोलिंग बूथ बदलने पर बरसणू के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

पोलिंग बूथ बदलने पर बरसणू के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Share:

अर्की:-

पोलिंग बूथ बदलने पर बरसणू के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

सोलन जिले के अर्की उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत कोटलू के बरसणू गाँव के निवासियों ने पोलिंग बूथ को राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरसणू से हटाकर पंचायत भवन कोटलू स्थानांतरित करने का कड़ा विरोध किया है। ग्रामीणों ने उपमंडलाधिकारी (ना.) को सौंपे ज्ञापन में बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरसनु में वर्ष 1990 से मतदान प्रक्रिया चल रही थी।परंतु वर्ष 2026 में इस मतदान बूथ को बिना आम जनता की सहमति के बदलकर पंचायत भवन कोटलु कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना
नया बूथ गाँव से पैदल 4 किलोमीटर और सड़क मार्ग से 17 किलोमीटर की अत्यधिक दूरी पर स्थित है, जिससे वर्षा कड़कड़ाती धूप में महिलाओं बुजुर्गों को मतदान करना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। इस कारण सरकार के इस निर्णय से नाराज ग्रामीणों और वार्ड सदस्य ने एकमत होकर चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इस स्थानांतरण को तुरंत रद्द कर बूथ को वापस पुराने स्थान पर स्थापित नहीं किया, तो समस्त ग्रामीण आगामी लोकसभा और विधानसभा व पंचायत चुनावों का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। व वार्ड नं 5 बरसनू पंचायत के किसी भी पद पर चुनाव नही लड़ेंगे न हिस्सा बनेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *