Home » Uncategorized » भाजपा समर्थित जिला परिषद एवं पंचायत समिति के विजेता प्रत्याशियों के सम्मान में परिचय एवं सम्मान बैठक का आयोजन

भाजपा समर्थित जिला परिषद एवं पंचायत समिति के विजेता प्रत्याशियों के सम्मान में परिचय एवं सम्मान बैठक का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट:-दाड़लाघाट झरने के समीप भाजपा समर्थित जिला परिषद एवं पंचायत समिति के विजेता प्रत्याशियों के सम्मान में परिचय एवं सम्मान बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास, जनसेवा तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा जिला सोलन अध्यक्ष रत्न सिंह पाल, पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता गोविंद राम शर्मा, दाड़ला मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, अर्की मंडल अध्यक्ष रीना भारद्वाज तथा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतिभा कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर डुमेहर वार्ड से विजेता जिला परिषद सदस्य आशा परिहार, दाड़ला वार्ड से जिला परिषद सदस्य मीनाक्षी ठाकुर, बीडीसी वार्ड दाड़ला-रौड़ी से विजेता प्रत्याशी संगीता सोनी तथा बीडीसी वार्ड कुंहर से विजेता प्रत्याशी जगदीश चंद ठाकुर का विशेष रूप से परिचय करवाया गया। वक्ताओं ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। बैठक के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने क्षेत्र के विकास, जनसेवा एवं संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में किरण कौंडल, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश गौतम, पुरुषोत्तम ठाकुर, महेंद्र कुमार ठाकुर, जगदीश्वर शुक्ला, रमेश ठाकुर, बी.एस. ठाकुर, कृष्ण चंद भट्टी, रूप राम शर्मा, जय देव शर्मा, भूपेंद्र सागर, मनोज गौतम, राजेश पुरी, जुगल किशोर, तरुण ठाकुर, भीम सिंह चौहान, ओम प्रकाश, सोनू सोनी, सीता राम, राधा, धीरजा, हेमलता, गीता, निर्मला, धर्मपाल, सोहन लाल, नगीन चंद, बालकृष्ण सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *