Home » Uncategorized » घडसी पंचायत में श्रीकांत मेमोरियल का विशाल फ्री मेडिकल कैंप, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

घडसी पंचायत में श्रीकांत मेमोरियल का विशाल फ्री मेडिकल कैंप, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

Share:

घडसी (गोयला )
पवन सिंघ

दून विधानसभा क्षेत्र की घडसी पंचायत में श्रीकांत मेमोरियल द्वारा एक विशाल एवं सफल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मुफ्त परामर्श और चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं। इस अवसर पर घडसी पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान वीना शर्मा एवं उप-प्रधान दिनेश शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गईं। कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के बुजुर्गों, माताओं-बहनों और युवाओं द्वारा मिले स्नेह और सम्मान के लिए आयोजकों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति उचित इलाज से वंचित न रहे। उन्होंने “हर घर द्वार, स्वास्थ्य अधिकार” के संकल्प को दोहराते हुए युवाओं, समाजसेवियों और प्रबुद्ध नागरिकों से इस जनसेवा अभियान से जुड़ने का आह्वान किया तथा कहा कि नारी शक्ति और युवा शक्ति के सहयोग से ही क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदली जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *