दाड़लाघाट:- पंचायत पारनू के गांव ठेरा में 20 जून को विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इस दंगल में प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के नामी पहलवान अपनी कुश्ती प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मेला कमेटी के प्रधान जुल्फी राम और पूर्व प्रधान विद्या सागर शर्मा ने बताया कि यह दंगल हर वर्ष स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और लखदाता महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें। आयोजकों के अनुसार कुश्ती दंगल में विभिन्न मुकाबले होंगे, जिसमें पहलवान अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करेंगे।






