दाड़लाघाट:- राजकीय माध्यमिक पाठशाला सेरा की शिक्षिका ज्योति महाजन को शिक्षा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण, नवाचार एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए गए निरंतर प्रयासों के लिए राष्ट्रीय महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उनके शैक्षणिक कार्यों में उल्लेखनीय उपलब्धियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए प्रदान किया गया। उनके नवाचारपूर्ण शिक्षण तरीकों एवं समर्पित कार्यशैली की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। सम्मान प्राप्त होने पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों तथा क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए ज्योति महाजन को बधाई दी।






