Home » Uncategorized » HRTC कंडक्टर यूनियन की गेट मीटिंग दसवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

HRTC कंडक्टर यूनियन की गेट मीटिंग दसवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

Share:

शिमला,ब्यूरो:- HRTC कंडक्टर यूनियन शिमला-3 के प्रधान चमन ठाकुर के नेतृत्व में चल रही गेट मीटिंग गुरुवार को दसवें दिन भी जारी रही। इस दौरान यूनियन सदस्यों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया।
यूनियन प्रधान चमन ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने मांग उठाई कि 75 माह का बकाया नाइट ओवरटाइम शीघ्र जारी किया जाए, 50 हजार रुपये एरियर की किस्त का भुगतान किया जाए, पिछले चार वर्षों से लंबित वर्दी कर्मचारियों को उपलब्ध करवाई जाए तथा प्रत्येक माह की पहली तारीख को कर्मचारियों के खातों में वेतन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो यूनियन आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन की होगी। यूनियन ने सरकार और प्रबंधन से कर्मचारियों की जायज मांगों का जल्द समाधान करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *