Home » Uncategorized » राजकीय उच्च विद्यालय कोटली में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन

राजकीय उच्च विद्यालय कोटली में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन

Share:

अर्की:-
उप मंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय कोटली में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुक्ता रस्तोगी के निर्देशानुसार किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधानाचार्या उषा ने की।
इस अवसर पर नागरिक चिकित्सालय अर्की से किशोर स्वास्थ्य काउंसलर सुरक्षा परमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रही । उन्होंने विद्यार्थियों को चिकित्सालय में मिलने वाली काउंसलिंग सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी, काउंसलर ने किशोरों के समग्र विकास और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा करते हुए किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के 6 मुख्य घटकों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित आहार लेने,मोबाइल का सीमित एवं सकारात्मक उपयोग करने, नशीले पदार्थों से दूर रहने, जंक व फास्ट फूड से बचने, तनाव प्रबंधन के उपाय अपनाने तथा ओवरथिंकिंग से बचने की सलाह दी
साथ ही सभी विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील की।
काउंसलर ने विद्यार्थियों को एचपीवी वैक्सीन के बारे में भी जागरूक किया और इसके फायदों की जानकारी दी कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता तथा कनिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा किशोरियों को सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ता नीलम का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर शर्मिला देवी भारती शर्मा एवं दयाराम सहित सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।
स्कूल प्रबंधन ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के ज्ञान और जागरूकता को बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत उपयोगी व आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *