Home » Uncategorized » अभाविप पंजाब प्रांत का 4 दिवसीय अभ्यास वर्ग संगरूर पटियाला में शुरू

अभाविप पंजाब प्रांत का 4 दिवसीय  अभ्यास वर्ग संगरूर पटियाला में शुरू

Share:

बीबीएन /संगरूर पटियाला /पंजाब:-

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) पंजाब प्रांत का 4 दिवसीय वार्षिक अभ्यास वर्ग  साधु आश्रम सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी विद्या मंदिर संगरूर पटियाला में शुरू हो गया है। 18 जून से 21 जून तक आयोजित चार दिवसीय इस शिविर में राज्य भर से सैकड़ों अभाविप कार्यकर्त सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं, जिसमें संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, वैचारिक स्पष्टता और भविष्य की कार्य योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
अभ्यास वर्ग उद्घाटन सत्र के दौरान उतर क्षेत्र संगठन मंत्री गौरव अत्री ने  महत्वपूर्ण संगठनात्मक विचार दिये। प्रांत अभ्यास वर्ग जिसमें संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, वैचारिक स्पष्टता और भविष्य की कार्य योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।  उन्होंने कहा कि अभ्यास वर्ग में सत्र के दौरान, महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियों की भी  घोषणा की जाएगी। उदघाटन सत्र में पंजाब प्रदेशाध्यक्ष डॉ प्रशांत गौतम,सचिव जसकरण भुल्लर सहित अन्य पदाधिकारियों को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम ने उनका स्वागत कर  समानित किया। उदघाटन सत्र में संगठन मंत्री शमशेर सिंह चौहान,जिला संगठन सचिव परविंदर नेगी, पी यू यूनिट प्रेसिडेंट आशीष कुमार, सोशल मीडिया इंचार्ज लावण्या, मोक्ष गर्ग, प्रिया शर्मा सहित अनुराग भंडारी आदि भाग ले रहे हैं। प्रांत अभ्यास वर्ग जिसमें संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, वैचारिक स्पष्टता और भविष्य की कार्य योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *