Home » Uncategorized » बद्दी के व्हाइट हाउस भूड में शिव प्रेरणा फिटनेस ग्रुप व जी एस रिजॉर्ट में 21 को होगा योग दिवस समारोह: योग दिवस पर 101 पौधे भी वितरित व रोपित किए जाएंगे स्वस्तिक गौतम

बद्दी के व्हाइट हाउस भूड में शिव प्रेरणा फिटनेस ग्रुप व जी एस रिजॉर्ट में 21 को होगा योग दिवस समारोह: योग दिवस पर 101 पौधे भी वितरित व रोपित किए जाएंगे स्वस्तिक गौतम

Share:

बीबीएन

पूरा विश्व इस बार 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बडी धूम धाम के साथ 21 जून को मनाने जा रहा है भारत सरकार की ओर से इस बार की योग थीम ‘मानवता के लिए योग’ रखा गया है । गौरतलब है कि 2015 में भारत की पहल के बाद पूरे विश्व में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का दर्जा प्राप्त हुआ है । गत तीन सालों में कोविड संकट काल के कारण यह आयोजन बडे स्तर पर आयोजित नहीं किए गए । लेकिन इस बार आम जनता में योग दिवस को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है । हर शहर, नगर, गांव में जगह जगह खाली मैदान, पार्कों में योग की कक्षायें योग विशेषज्ञों द्वारा आयोजित की जा रही हैं । इसी कडी में शिव प्रेरणा फिटनेस ग्रुप व योग भारती हिमाचल की ओर से बददी बरोटीवाला की तीन दर्जन से अधिक सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के साथ मिलकर व्हाइट हाउस नजदीक शिव मंदिर भूड व जी एस रिजॉर्ट में 21 जून को सेसायं 4 बजे से 6 बजे तक राज्यस्तरीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । शिव प्रेरणा फिटनेस ग्रुप से जुड़े अनूप ठाकुर, मैडम पूजा व स्वस्तिक गौतम ने जानकारी देते बताया कि इस राज्यस्तरीय समारोह को भव्य स्वरूप देने के ल लघु उद्योग भारती योग दिवस में तन मन धन से सहयोग कर रही । स्वस्तिक गौतम ने बताया कि 101 पौधे भी इस मौके पर रोपित किये जाएंगे।कहा कि हम सबको मिलकर सब स्वस्थ्य रहें यह मुहिम चलानी है जिसमें सबकी सहभागिता जरुरी है। उन्होंने कहा कि आज के व्यस्त जीवन चर्या के लिए योग एक अचूक औषधि है । नियमित तौर पर एक घंटा योगासन, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ध्यान आदि करने से सभी अपने आप को पूरी तरह से स्वस्थ रख सकते हैं । खासकर जीवनशैली रोग जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा, थायराईड,गठिया रोग, तनाव, अनिद्रा, कब्ज, अस्थमा, पेट से संबंधित रोगों का योग द्वारा पूरी तरह से निदान संभव है बशर्ते हम इसे अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनायें । उन्होंने सभी बीबीएन निवासीयों से आहवान किया है कि 21 जून को ठीक समय पर परिवार सहित समारोह में सम्मिलित होकर योगमय जीवन की शुरूआत करें और अपने जीवन को सुखी और सवस्थ बनायें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *