Latest News
शिमला कुराश चैंपियनशिप में डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल 8 पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई कुनिहार के युवा राघव चेतन ने बनाई हिमाचल की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 2016 से 2022 के मध्य सेवानिवृत हुए पैन्शनर्ज के सभी देय लाभों का भुगतान बिना समय गंवाए जारी करे बोर्ड प्रबन्धन। 15 अगस्त को गुरुद्वारा साहिब जोहड़ जी में सजेगा आस्था का दरबार, विशाल लंगर में उमड़ेगी संगत पत्रकारों की सुरक्षा व कल्याण के लिए बने विशेष कानून : बाघल प्रेस क्लब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की मांग । पत्रकारों के हित में 13 प्रमुख मांगें उठाईं कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में वार्षिक समारोह आरंगम का किया गया आयोजन

डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में वार्षिक समारोह आरंगम का किया गया आयोजन

Share:

दाड़लाघाट:- डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में वार्षिक समारोह आरंगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के लगभग 550 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में एलएमसी अध्यक्ष एवं एसीएल के मुख्य निर्माण अधिकारी (सीएमओ) नॉर्थ संदीप सीरह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के आरंभ में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का शॉल और पुष्प भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और अभिवादन नृत्य से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने बॉलीवुड संगीत, योग, लोक नृत्य, कव्वाली, विदेशी नृत्य, ऑर्केस्ट्रा, फॉर्मेशन डांस सहित अनेक आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह के दौरान प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर ने विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा और विद्यालय की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की झलक देखने को मिली।मुख्य अतिथि संदीप सीरह ने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने विद्यालय को निरंतर सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया। कार्यक्रम का समापन अध्यापिका सुषमा चंदेल द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विशेष रूप से मुख्य अतिथि संदीप सीरह का विद्यालय को निरंतर सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह का सभी अतिथियों एवं अभिभावकों ने भरपूर आनंद उठाया। इस मौके पर प्रधान दाड़लाघाट श्याम सिंह चौधरी, उपप्रधान हेमराज, पंचायत समिति सदस्य संगीता सोनी, पूर्व उपप्रधान दाड़लाघाट राजेश गुप्ता, कमल ठाकुर, नरेश शर्मा, रमेश चंदेल, राकेश गौतम, जय चंद, केशव वशिष्ठ सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *