Latest News
शिमला कुराश चैंपियनशिप में डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल 8 पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई कुनिहार के युवा राघव चेतन ने बनाई हिमाचल की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 2016 से 2022 के मध्य सेवानिवृत हुए पैन्शनर्ज के सभी देय लाभों का भुगतान बिना समय गंवाए जारी करे बोर्ड प्रबन्धन। 15 अगस्त को गुरुद्वारा साहिब जोहड़ जी में सजेगा आस्था का दरबार, विशाल लंगर में उमड़ेगी संगत पत्रकारों की सुरक्षा व कल्याण के लिए बने विशेष कानून : बाघल प्रेस क्लब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की मांग । पत्रकारों के हित में 13 प्रमुख मांगें उठाईं कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान दाड़लाघाट से सेवा जत्था 12 जुलाई से प्रभु इच्छा तक भीम तलाई में श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध करवाएगा निशुल्क भोजन

श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान दाड़लाघाट से सेवा जत्था 12 जुलाई से प्रभु इच्छा तक भीम तलाई में श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध करवाएगा निशुल्क भोजन

Share:

दाड़लाघाट:- श्रीखंड महादेव सेवादल समिति दाड़लाघाट (धार) की बैठक रविवार को समिति प्रधान प्रेमलाल ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान दाड़लाघाट से एक सेवा जत्था 12 जुलाई से प्रभु इच्छा तक भीम तलाई में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन व्यवस्था उपलब्ध करवाएगा।
समिति सदस्यों ने बताया कि यह सेवा कार्य पिछले लगभग 10 वर्षों से लगातार किया जा रहा है, जिसमें यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन एवं सेवा प्रदान की जाती है। यह भंडारा शिव मंदिर दाड़लाघाट के ब्रह्मलीन बाबा वैष्णो गिरी महाराज की प्रेरणा से संचालित किया जाता है। सदस्यों ने कहा कि इस सेवा कार्य में स्थानीय लोगों का भी विशेष सहयोग रहता है, जिससे हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को लाभ मिलता है और सेवा परंपरा निरंतर आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर डॉक्टर मुकेश शुक्ला, प्रेम लाल ठाकुर, वीरेन्द्र गौतम, रमेश चंदेल, हेमंत शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अश्वनी ठाकुर, मदन, विकास कौशल, पवन शर्मा, श्याम लाल, अरुण ठाकुर, मनोज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *