Latest News
कुनिहार के युवा राघव चेतन ने बनाई हिमाचल की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 2016 से 2022 के मध्य सेवानिवृत हुए पैन्शनर्ज के सभी देय लाभों का भुगतान बिना समय गंवाए जारी करे बोर्ड प्रबन्धन। 15 अगस्त को गुरुद्वारा साहिब जोहड़ जी में सजेगा आस्था का दरबार, विशाल लंगर में उमड़ेगी संगत पत्रकारों की सुरक्षा व कल्याण के लिए बने विशेष कानून : बाघल प्रेस क्लब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की मांग । पत्रकारों के हित में 13 प्रमुख मांगें उठाईं कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल Rss के शताब्दी वर्ष पर अर्की यूथ एंड स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व मांगू एवं चंडी मंडल के स्वयंसेवकों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
Home » Uncategorized » 21वीं ऑल इंडिया सेइगोकान गोजू-रियू कराटे चैंपियनशिप-2026 में सोलन का जलवा, JDM Karate Academy के खिलाड़ियों ने जीते 9 पदक

21वीं ऑल इंडिया सेइगोकान गोजू-रियू कराटे चैंपियनशिप-2026 में सोलन का जलवा, JDM Karate Academy के खिलाड़ियों ने जीते 9 पदक

Share:

शिमला में गूंजा सोलन के कराटेबाजों का दम, स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों की लगाई झड़ी

सोलन पवन सिंघ:-

शिमला के ऐतिहासिक चौड़ा मैदान स्थित बैडमिंटन हॉल में आयोजित 21वीं ऑल इंडिया सेइगोकान गोजू-रियू कराटे चैंपियनशिप-2026 में JDM Karate Academy, चंबाघाट (सोलन) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। देशभर से पहुंचे प्रतिभागियों के बीच सोलन के खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन कौशल, अनुशासन और जुझारूपन का परिचय देते हुए कुल 9 पदक जीतकर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
प्रतियोगिता में हेज़ल समता ने कुमिते (फाइट) स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं पम्मी कुमारी ने काता स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अकादमी को गौरवान्वित किया। इसके अलावा पम्मी ने कुमिते स्पर्धा में रजत पदक भी हासिल किया।
युग कुमार ने काता और कुमिते दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक जीते। वहीं मोक्षार्थी शांडिल्य ने कुमिते स्पर्धा में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अकादमी की खिलाड़ी माधवी मेहता ने काता और कुमिते दोनों वर्गों में कांस्य पदक हासिल किए, जबकि रेयांश ने कुमिते स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस उपलब्धि पर JDM Karate Academy Solan के मुख्य कोच सेंसाई योगेंद्र सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी अकादमी के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों, खेल प्रेमियों तथा क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए विजेता खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को शुभकामनाएं दी हैं।

कोच : सेंसाई योगेंद्र सिंह
संपर्क : 9736620007

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *