Latest News
कुनिहार के युवा राघव चेतन ने बनाई हिमाचल की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 2016 से 2022 के मध्य सेवानिवृत हुए पैन्शनर्ज के सभी देय लाभों का भुगतान बिना समय गंवाए जारी करे बोर्ड प्रबन्धन। 15 अगस्त को गुरुद्वारा साहिब जोहड़ जी में सजेगा आस्था का दरबार, विशाल लंगर में उमड़ेगी संगत पत्रकारों की सुरक्षा व कल्याण के लिए बने विशेष कानून : बाघल प्रेस क्लब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की मांग । पत्रकारों के हित में 13 प्रमुख मांगें उठाईं कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल Rss के शताब्दी वर्ष पर अर्की यूथ एंड स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व मांगू एवं चंडी मंडल के स्वयंसेवकों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
Home » Uncategorized » अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट द्वारा आयोजित चार दिवसीय रक्तदान शिविर में उपप्रधान रौडी मदन शर्मा, उपप्रधान मांगू राजेश पूरी सहित युवाओं ने किया रक्तदान

अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट द्वारा आयोजित चार दिवसीय रक्तदान शिविर में उपप्रधान रौडी मदन शर्मा, उपप्रधान मांगू राजेश पूरी सहित युवाओं ने किया रक्तदान

Share:

दाड़लाघाट:- अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट द्वारा आयोजित चार दिवसीय रक्तदान जीवनदान अभियान के तहत चल रहे रक्तदान शिविर के तीसरे दिन विभिन्न सामाजिक संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर में उपप्रधान रौडी मदन शर्मा, उपप्रधान मांगू राजेश पूरी सहित कई युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा में अपना योगदान दिया। इसके अलावा फाउंटेन यूथ क्लब धार, ट्रक ड्राइवर सिक्योरिटी विभाग, युवा मंडल, लेडीज क्लब, आईटीआई सेड़ी, अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट तथा अदाणी अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के कर्मचारियों ने भी रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया। तीसरे दिन कुल 115 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर का संचालन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के तकनीकी मार्गदर्शन एवं देखरेख में किया जा रहा है। डॉ. अलीशा सोलंकी सिंह के निर्देशन में विशेषज्ञ टीम द्वारा रक्त संग्रहण की प्रक्रिया संपन्न की जा रही है। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर अदाणी अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के चीफ प्लांट मैनेजर सुनील कुमार चौधरी, संजय शर्मा, ग्राम पंचायत रौड़ी के तकनीकी सहायक यशपाल शर्मा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना कार्यक्रम समन्वयक अजीत कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *