दाड़लाघाट:-राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए प्रथम वर्ष की प्रथम मेरिट सूची जारी कर दी है। इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की ओर से विशेष रुचि देखने को मिली है, जो महाविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण में बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।महाविद्यालय ने गत वर्षों में शैक्षणिक, सांस्कृतिक तथा सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून 2026 कर दी है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार नए शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं नवीन भवन में संचालित होंगी, जहां विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं सहित बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने कहा कि उच्च मेरिट वाले विद्यार्थियों का महाविद्यालय की ओर आकर्षित होना संस्थान की निरंतर प्रगति और अध्यापकों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया।






