Latest News
कुनिहार के युवा राघव चेतन ने बनाई हिमाचल की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 2016 से 2022 के मध्य सेवानिवृत हुए पैन्शनर्ज के सभी देय लाभों का भुगतान बिना समय गंवाए जारी करे बोर्ड प्रबन्धन। 15 अगस्त को गुरुद्वारा साहिब जोहड़ जी में सजेगा आस्था का दरबार, विशाल लंगर में उमड़ेगी संगत पत्रकारों की सुरक्षा व कल्याण के लिए बने विशेष कानून : बाघल प्रेस क्लब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की मांग । पत्रकारों के हित में 13 प्रमुख मांगें उठाईं कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल Rss के शताब्दी वर्ष पर अर्की यूथ एंड स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व मांगू एवं चंडी मंडल के स्वयंसेवकों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
Home » Uncategorized » विनय शर्मा ने शिमला-जामली एचआरटीसी बस सेवा पुनः शुरू करने की मांग को लेकर विधायक संजय अवस्थी को सौंपा ज्ञापन

विनय शर्मा ने शिमला-जामली एचआरटीसी बस सेवा पुनः शुरू करने की मांग को लेकर विधायक संजय अवस्थी को सौंपा ज्ञापन

Share:

अर्की:-
ग्राम पंचायत भूमती के नव निर्वाचित उपप्रधान युवा नेता विनय शर्मा के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र की लंबे समय से बंद पड़ी शिमला-जामली एचआरटीसी बस सेवा को पुनः शुरू करने की मांग को लेकर माननीय विधायक महोदय को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि बस सेवा बंद होने से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं आम जनता को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों को दैनिक कार्यों के लिए वैकल्पिक एवं महंगे साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
उपप्रधान ने विधायक संजय अवस्थी से आग्रह किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए शिमला-जामली बस सेवा को शीघ्र पुनः संचालित करवाने हेतु संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।
विधायकने प्रतिनिधिमंडल को उनकी मांग पर सकारात्मक विचार करने तथा संबंधित अधिकारियों से इस विषय में चर्चा करने का आश्वासन दिया।
ग्राम पंचायत भूमती के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने आशा व्यक्त की कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए बस सेवा जल्द बहाल की जाएगी।
इसके साथ साथ गांव प्लास्टा में आ रही पानी की किल्लत व युवाओं को खेल सामग्री जैसे मुद्दों को भी विधायक संजय अवस्थी ने पूरा करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर विनय शर्मा के साथ साथ विकास समिति के प्रधान ओर वार्ड भूमति से पंचायत सदस्य जयचंद शर्मा,पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत भूमती प्रवीण शर्मा,अशोक शर्मा, परमानंद,धनी राम,जयदेव ,हेतराम,रघुनाथ, दीनानाथ, ॐ प्रकाश शास्त्री,सुभाष युवक मंडल से राहुल,धीरज, प्रगतिशील युवक मंडल से अकुल,अनुज,ध्रुव, करण, सिद्धार्थ, कुशल व जीवन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *