Latest News
2016 से 2022 के मध्य सेवानिवृत हुए पैन्शनर्ज के सभी देय लाभों का भुगतान बिना समय गंवाए जारी करे बोर्ड प्रबन्धन। 15 अगस्त को गुरुद्वारा साहिब जोहड़ जी में सजेगा आस्था का दरबार, विशाल लंगर में उमड़ेगी संगत पत्रकारों की सुरक्षा व कल्याण के लिए बने विशेष कानून : बाघल प्रेस क्लब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की मांग । पत्रकारों के हित में 13 प्रमुख मांगें उठाईं कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल Rss के शताब्दी वर्ष पर अर्की यूथ एंड स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व मांगू एवं चंडी मंडल के स्वयंसेवकों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन अखिल भारतीय सीमेंट मजदूर कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को अंबुजा सीमेंट कंपनी दाड़लाघाट के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक दिवसीय गेट मीटिंग आयोजित
Home » Uncategorized » नालागढ़ क्षेत्र में एंटी नशा निवारण समिति की बैठक, नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

नालागढ़ क्षेत्र में एंटी नशा निवारण समिति की बैठक, नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

Share:

नालागढ़ पवन सिंघ:-

पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत बगलैहड़ एवं पंजेहरा में एंटी नशा निवारण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, समिति सदस्यों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों को चिट्टा सहित विभिन्न मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज की शांति एवं प्रगति के लिए भी गंभीर चुनौती बनता जा रहा है।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने आसपास नशा तस्करी या नशे से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों और समाज के अन्य जिम्मेदार लोगों से युवाओं को खेल, शिक्षा, सांस्कृतिक एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया गया। साथ ही समाज में नशे के प्रति जागरूकता फैलाने और युवाओं को इस बुराई से दूर रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से ही नशा मुक्त, सुरक्षित और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।
नशे के विरुद्ध जनआंदोलन ही एक सशक्त और सुरक्षित समाज की नींव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *