Latest News
2016 से 2022 के मध्य सेवानिवृत हुए पैन्शनर्ज के सभी देय लाभों का भुगतान बिना समय गंवाए जारी करे बोर्ड प्रबन्धन। 15 अगस्त को गुरुद्वारा साहिब जोहड़ जी में सजेगा आस्था का दरबार, विशाल लंगर में उमड़ेगी संगत पत्रकारों की सुरक्षा व कल्याण के लिए बने विशेष कानून : बाघल प्रेस क्लब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की मांग । पत्रकारों के हित में 13 प्रमुख मांगें उठाईं कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल Rss के शताब्दी वर्ष पर अर्की यूथ एंड स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व मांगू एवं चंडी मंडल के स्वयंसेवकों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन अखिल भारतीय सीमेंट मजदूर कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को अंबुजा सीमेंट कंपनी दाड़लाघाट के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक दिवसीय गेट मीटिंग आयोजित
Home » Uncategorized » राजकीय प्राथमिक पाठशाला चमाकड़ी पाठशाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन,को आरती अध्यक्ष तो दीक्षा शर्मा उपाध्यक्ष

राजकीय प्राथमिक पाठशाला चमाकड़ी पाठशाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन,को आरती अध्यक्ष तो दीक्षा शर्मा उपाध्यक्ष

Share:

दाड़लाघाट:- राजकीय प्राथमिक पाठशाला चमाकड़ी में शिक्षा विभाग की ओर से दिशा-निर्देशों के अनुसार दो वर्षीय कार्यकाल के लिए पाठशाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से आरती को अध्यक्ष तथा दीक्षा शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। समिति में विनीता, तारा, अंजू, कल्पना, अनीता, सपना कुमारी, बिंदिया, प्रिया एवं हेमंत शर्मा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। ग्राम पंचायत चमाकड़ी के प्रधान नरेंद्र हांडा तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला चमाकड़ी के मुख्य अध्यापक हेमंत कपिला विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवगठित एसएमसी कार्यकारिणी को बधाई दी और विद्यालय के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में पाठशाला की मुख्य शिक्षिका कुंता देवी ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एसएमसी विद्यालय और समुदाय के बीच मजबूत सेतु का कार्य करती है।
एसएमसी गठन की पूरी प्रक्रिया का संचालन पाठशाला अध्यापक अनुपम शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्य शिक्षा मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *