Latest News
15 अगस्त को गुरुद्वारा साहिब जोहड़ जी में सजेगा आस्था का दरबार, विशाल लंगर में उमड़ेगी संगत पत्रकारों की सुरक्षा व कल्याण के लिए बने विशेष कानून : बाघल प्रेस क्लब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की मांग । पत्रकारों के हित में 13 प्रमुख मांगें उठाईं कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल Rss के शताब्दी वर्ष पर अर्की यूथ एंड स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व मांगू एवं चंडी मंडल के स्वयंसेवकों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन अखिल भारतीय सीमेंट मजदूर कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को अंबुजा सीमेंट कंपनी दाड़लाघाट के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक दिवसीय गेट मीटिंग आयोजित नंबरदारों के मानदेय को 4,500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये किए जाने के कैबिनेट निर्णय का स्वागत
Home » Uncategorized » धुन्धन विद्यालय में 17 जून से 26 जून तक मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी सप्ताह

धुन्धन विद्यालय में 17 जून से 26 जून तक मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी सप्ताह

Share:

दाड़लाघाट:- राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में एनएसएस, इको क्लब तथा स्काउट एंड गाइड इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 17 जून से 26 जून तक अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी सप्ताह मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी हीरालाल के नेतृत्व में किया जा रहा है। अभियान के तहत विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवियों के लिए नारा लेखन, पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशे के खिलाफ अपने विचार प्रस्तुत किए तथा समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों आसने नशा विरोधी शपथ भी दिलाई और सभी को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया। स्वयंसेवियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त भारत के निर्माण का संदेश दिया। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य महेंद्र कौंडल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है और एक स्वस्थ तथा जागरूक युवा वर्ग ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशा उन्मूलन से जुड़े संदेशों को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रस्तुत कर समाज में सकारात्मक जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। विद्यालय प्रशासन ने भी ऐसे अभियानों को समय-समय पर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *