Latest News
15 अगस्त को गुरुद्वारा साहिब जोहड़ जी में सजेगा आस्था का दरबार, विशाल लंगर में उमड़ेगी संगत पत्रकारों की सुरक्षा व कल्याण के लिए बने विशेष कानून : बाघल प्रेस क्लब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की मांग । पत्रकारों के हित में 13 प्रमुख मांगें उठाईं कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल Rss के शताब्दी वर्ष पर अर्की यूथ एंड स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व मांगू एवं चंडी मंडल के स्वयंसेवकों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन अखिल भारतीय सीमेंट मजदूर कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को अंबुजा सीमेंट कंपनी दाड़लाघाट के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक दिवसीय गेट मीटिंग आयोजित नंबरदारों के मानदेय को 4,500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये किए जाने के कैबिनेट निर्णय का स्वागत
Home » Uncategorized » निर्जला एकादशी एवं गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर अर्की में लगाई गई छबील

निर्जला एकादशी एवं गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर अर्की में लगाई गई छबील

Share:

अर्की:-

उपमंडल अर्की की नगर पंचायत क्षेत्र में सिविल अस्पताल अर्की के समीप निर्जला एकादशी तथा पांचवें सिख गुरु, गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु नानक क्लॉथ हाउस एवं सिख समुदाय के सहयोग से ठंडे जल और कड़ाह प्रसाद की छबील लगाई गई। इस अवसर पर राहगीरों, मरीजों, उनके परिजनों तथा स्थानीय लोगों को श्रद्धा भाव से ठंडा जल और कड़ाह प्रसाद वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना की और इसे मानवता एवं परोपकार की प्रेरणादायक मिसाल बताया।
सिख समुदाय के सदस्यों ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी का जीवन त्याग, सेवा, सहनशीलता और मानव कल्याण का संदेश देता है। उनके शहीदी दिवस पर छबील लगाकर समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाता है।इस दौरान सिख समुदाय के सभी सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने श्रद्धापूर्वक सेवा कार्य में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह श्रद्धा, सेवा और भाईचारे की भावना से ओत-प्रोत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *