कुनिहार:-
कुनिहार में आयोजित कुनिहार प्रीमियर लीग (KPL) नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री अंकुश तंवर (Contractor) द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे के साथ खेलने का आह्वान किया।मुख्य अतिथि श्री अंकुश तंवर को डी.के. उपाध्याय जी, विकास कंवर जी एवं रोहित जी द्वारा हिमाचली टोपी, शॉल एवं स्मृति चिन्ह (ट्रॉफी) भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंच पर संजय ठाकुर, राहुल ठाकुर, मृदुल, राहुल जोशी एवं सुमित भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कुनिहार प्रीमियर लीग में क्षेत्र की विभिन्न टीमें भाग ले रही हैं और सभी मुकाबले रात्रि में फ्लडलाइट्स की रोशनी में खेले जा रहे हैं। टूर्नामेंट के पहले दिन हुए मुकाबलों का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया तथा बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैदान में उपस्थित रहे।
आयोजन समिति सदस्य गौरव शर्मा,राहुल,मनोज,विकास,नवीन,सुमित एवं सचिन ने सभी खेल प्रेमियों से आगामी मुकाबलों का आनंद लेने एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।






