Latest News
Home » Uncategorized » ग्राम पंचायत चमाकड़ीपुल के नवगठित पंचायत कार्यालय का किया गया उद्घाटन

ग्राम पंचायत चमाकड़ीपुल के नवगठित पंचायत कार्यालय का किया गया उद्घाटन

Share:

दाड़लाघाट : ग्राम पंचायत चमाकड़ीपुल के नवगठित पंचायत कार्यालय का उद्घाटन पंचायत प्रधान नरेंद्र हांडा एवं उपप्रधान पूर्ण चंद द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके उपरांत पंचायत प्रधान नरेंद्र हांडा ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद पंचायत की प्रथम बैठक भी आयोजित की गई।
प्रधान नरेंद्र हांडा ने कहा कि पंचायत को सशक्त एवं आदर्श बनाने के लिए सभी प्रतिनिधि मिलकर कार्य करेंगे तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी पंचायत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पंचायत प्रधान नरेंद्र हांडा, उपप्रधान पूर्ण चंद, वार्ड सदस्य हेमराज, कौशल्या देवी, हेमा देवी, नीलम, मीरा देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *