Latest News
Home » Uncategorized » धुन्धन विद्यालय में शनिवार को मनाया गया बैग फ्री दिवस

धुन्धन विद्यालय में शनिवार को मनाया गया बैग फ्री दिवस

Share:

दाड़लाघाट : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में शनिवार को बैग फ्री दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या मनोरमा कुमारी चड्ढा ने की। बैग फ्री दिवस के तहत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कनिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों के लिए म्यूजिकल चेयर और स्पून रेस आयोजित की गई, जबकि वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसके उपरांत सदनवार क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें चारों सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में लक्ष्मीबाई सदन ने प्रथम तथा कलाम सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या मनोरमा कुमारी चड्ढा एवं उप प्रधानाचार्य महेंद्र पाल ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य महेंद्र पाल, प्रवक्ता भौतिकी भारतेंदु भारद्वाज सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *