Latest News
Home » Uncategorized » नमो देवी को चुना गया स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष

नमो देवी को चुना गया स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष

Share:

दाड़लाघाट :राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला नवगांव में शनिवार को शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन के लिए आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति में आगामी दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभा में सर्वसम्मति से नमो देवी को स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर विद्यालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई तथा अभिभावकों से विद्यालय के विकास में सहयोग देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में पाठशाला प्रभारी नरेश कुमारी, सह-अध्यापिका रीना शर्मा तथा अभिभावक उषा देवी, बिमला देवी, पिंकी, सरोज, वंदना, संदेश, गुलशन और कमल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *