Home » Uncategorized » राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने डॉक्टरों का किया सम्मान

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने डॉक्टरों का किया सम्मान

Share:

 

अर्की- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल, अर्की के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ नागरिक अस्पताल अर्की का दौरा कर चिकित्सकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने अस्पताल में कार्यरत सभी डॉक्टरों को शुभकामना कार्ड भेंट किए तथा उनकी निस्वार्थ सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉक्टरों ने भी विद्यार्थियों की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में चिकित्सा सेवा के प्रति सम्मान और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों और विद्यालय प्रबंधन का आभार भी व्यक्त किया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थियों में सेवा, संवेदनशीलता, कृतज्ञता और समाज के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। उनका कहना था कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं मूल्यपरक शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *