Home » Uncategorized » 4 जुलाई को इन क्षेत्र में रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

4 जुलाई को इन क्षेत्र में रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

Share:

दाड़लाघाट : -विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत 11 केवी चंडी-पजीना एचटी फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 4 जुलाई शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ई. विमल अत्री ने बताया कि इस दौरान विद्युत अनुभाग चंडी के अंतर्गत आने वाले गांव नेवड़ी, पजीना, खाली, परयाब, सोहरा कनेता, कांगरी धार, बाड़ू बाड़ा देव, कलडवार, चांडा मांगल तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण निर्धारित तिथि एवं समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *