Home » Uncategorized » डीसीएम ग्रुप के 80 वर्ष पूर्ण होने पर डीसीएम लैंड ऑफ गॉड स्कूल में 5 जुलाई को लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

डीसीएम ग्रुप के 80 वर्ष पूर्ण होने पर डीसीएम लैंड ऑफ गॉड स्कूल में 5 जुलाई को लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Share:

 

महर्षि मारकंडेश्वर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श, सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा कैंप

अर्की, शहनाज़ भाटिया।

डीसीएम ग्रुप के 80 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में डीसीएम लैंड ऑफ गॉड स्कूल, अर्की द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत 5 जुलाई (रविवार) को विद्यालय परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर महर्षि मारकंडेश्वर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सहयोग से आयोजित होगा।

विद्यालय की प्रिंसिपल रीना पांटा ने बताया कि शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा। इसमें जनरल मेडिसिन, ईएनटी, नेत्र रोग, ऑर्थोपेडिक्स, स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनेकोलॉजी) तथा बाल रोग (पीडियाट्रिक्स) के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी टीम के साथ उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि शिविर में आने वाले लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी तथा आवश्यकता अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

रीना पांटा ने कहा कि डीसीएम लैंड ऑफ गॉड स्कूल शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। समय-समय पर आयोजित होने वाले ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों, अभिभावकों एवं आसपास के गांवों के लोगों से अपील की कि वे इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *