अर्की,शहनाज़
ग्राम पंचायत संघोई में जनहित एवं सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय पहल के तहत समाजसेवी हेमंत तनवर ने अपनी ओर से 20 पाइपें सामूहिक स्नानागार तथा 25 पाइपें श्मशान घाट में जल पहुंचाने के लिए दिए। यह जनकल्याणकारी कार्य के पूर्ण होने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन जिला परिषद गुरदासू राम, प्रधान मीना देवी, नागेंद्र कौशल, विनोद वंसल, बाबू राम सहित महिला मंडल की सदस्याओं तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लिया।
ग्रामीणों ने कहा कि हेमंत तनवर द्वारा अपनी ओर से जनहित में किये जा रहे कार्य अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उनका यह योगदान न केवल श्मशान घाट और स्नानागार जैसी आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करेगा, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देगा। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए अनुकरणीय हैं और अन्य लोगों को भी जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सभी ग्रामीणों ने हेमंत तनेवर का फूल-मालाओं से सम्मान कर उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने हेमंत तनवर के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर समाजसेवा के कार्यों में सफलता की कामना की। उन्होंने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के कार्यों में अपना अमूल्य योगदान देते रहेंगे।






