Home » Uncategorized » जावी गांव स्थित ब्रह्म नाहर सिंह देव बावड़ी में प्रतिष्ठा एवं यज्ञोपवीत (जनेऊ) धारण का धार्मिक समारोह संपन्न

जावी गांव स्थित ब्रह्म नाहर सिंह देव बावड़ी में प्रतिष्ठा एवं यज्ञोपवीत (जनेऊ) धारण का धार्मिक समारोह संपन्न

Share:

दाड़लाघाट:-ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के जावी गांव स्थित ब्रह्म नाहर सिंह देव बावड़ी में रविवार को प्रतिष्ठा एवं यज्ञोपवीत (जनेऊ) धारण का धार्मिक समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्म नाहर सिंह समिति द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ कलश स्थापना से हुआ। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञोपवीत धारण संस्कार एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। समारोह के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं प्रीति भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ब्रह्म नाहर सिंह समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *