अर्की:-
राजकीय महाविद्यालय अर्की में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों द्वारा हिमाचल प्रदेश महाविद्यालय प्राध्यापक संघ (एचजीसीटीए) के बैनर तले गेट मीटिंग कर सरकार द्वारा कॉलेज प्राध्यापकों की वर्ष 2021 से पे बैंड दो , तीन तथा चार के अंतर्गत पदोन्नति न होने तथा करियर एडवांसमेंट स्कीम CAS के कार्यान्वित न होने के विरोध में राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर गेट मीटिंग करके काले बिल्ले लगाकर विरोध जताया गया। राजकीय महाविद्यालय अर्की कार्यकारिणी के प्रधान डॉक्टर मस्तराम ने कहा कि महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक 6 जुलाई, 2026 से 11 जुलाई 2026, तक प्रतिदिन काले बिल्ले लगाकर शांतिपूर्ण ढंग से अध्यापन कार्य करते सरकार से आग्रह कर रहे हैं कि वह प्राध्यापकों की लंबित डीपीसी तुरंत करवाएं ताकि पात्र प्राध्यापकों की उचित समय पर पदोन्नति हो सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने करियर एडवांसमेंट स्कीम CAS को कार्यान्वित करने का भी सरकार से आग्रह किया। इकाई के सचिव डॉक्टर यशवंत शांडिल ने कहा कि सरकार को महाविद्यालय के प्राध्यापकों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए ताकि उन्हें उचित समय पर सभी वित्तीय लाभ मिल सकें।






