बुघार कनैता/रामपुर: पवन सिंघ:-
रामपुर, बुघार और मडेशर क्षेत्र के एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जानकारी के अनुसार, 30 जून 2026 तक इंडियन ऑयल (IOCL) के सर्वर पर दर्ज की गई एलपीजी रिफिल बुकिंग तकनीकी कारणों से स्वतः डिलीट हो गई हैं। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने 30 जून तक गैस सिलेंडर की बुकिंग करवाई थी, उन्हें अब अपनी बुकिंग दोबारा करवानी होगी। गैस एजेंसी की ओर से उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे 8454955555 पर मिस्ड कॉल देकर या अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7588888824 पर व्हाट्सएप में “Hi” संदेश भेजकर अपनी एलपीजी रिफिल बुकिंग पुनः दर्ज करें। इसके अलावा उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि गैस सिलेंडर की डिलीवरी प्राप्त करते समय अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपने पास रखें। डिलीवरी के दौरान मोबाइल पर प्राप्त 6 अंकों का डीएससी (Delivery Security Code) डिलीवरी बॉय को बताने के बाद ही सिलेंडर प्राप्त करें। गैस एजेंसी ने सभी उपभोक्ताओं से समय रहते अपनी बुकिंग दोबारा करवाने की अपील की है, ताकि गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
हिमाचल आज तक की ओर से सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि कोई भी उपभोक्ता गैस रिफिल सुविधा से वंचित न रहे।






