अर्की:-
उपायुक्त सोलन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत गुरुवार को लक्षय पब्लिक स्कूल, अर्की में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नशा निवारण केंद्र अर्की के सदस्यों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा इससे दूर रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों तथा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंध निदेशक (एमडी) आकाश गुप्ता, प्रधानाचार्या वीना गुप्ता, शिक्षक आशीष, शिक्षिका महांती देवी तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुश्री निधि विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। साथ ही ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी दोहराया।






