Home » Uncategorized » चंडी (अर्की) विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तथा दाड़ीम इको क्लब द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

चंडी (अर्की) विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तथा दाड़ीम इको क्लब द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

Share:

दाड़लाघाट।:-पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी (अर्की) में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई तथा दाड़ीम इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवियों एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य एल.आर. ठाकुर ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।एनएसएस प्रभारी हेमलता, कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार तथा इको क्लब प्रभारी उपेंद्र ने विद्यार्थियों को पौधारोपण के महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *