Home » Uncategorized » भागवत कथा के तीसरे दिन श्रोताओं ने सुनी हिरण्य कश्यप की कथा ।

भागवत कथा के तीसरे दिन श्रोताओं ने सुनी हिरण्य कश्यप की कथा ।

Share:

कुनिहार :-
कुनिहार बाजार में स्वर्गीय एलआर भारद्वाज के चतुर्वार्षिक पुण्य तिथि पर उनकी धर्म पत्नी जानकी देवी और उनके पुत्र पंकज भारद्वाज व परिवार द्वारा अपने निवास स्थान पर आयोजित की जा रहे श्रीमद् भागवत महा पुराण कथा के तीसरे दिन आचार्य प्रेम दत्त शर्मा ने हिरण्यकश्यप की कथा का विस्तार पूर्वक वर्णन किया।भारी बरसात के बावजूद जीवन तारिणी भगवत कथा में सैकड़ों भागवत प्रेमी महिला व पुरुष पूर्ण श्रद्धा से हाजिरी लगा कर कथा का आनंद ले रहे है।आचार्य प्रेम दत्त शर्मा जी की मधुर वाणी से भागवत कथा सुनने के लिए नित्य श्रोताओं की तादात बड़ती जा रही है । भारद्वाज परिवार द्वारा कथा के उपरांत श्रोताओं के लिए हर रोज भंडारा वितरित किया जा रहा है।
कथा का समापन 16 जुलाई को पूर्णाहुति के साथ होगा और भागवत कथा को विधिवत विश्राम दिया जायेगा व इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हरि इच्छा अनुसार चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *