कुनिहार :-
12 जुलाई 2026 रविवार को श्री सत्य साईं सेवा संगठन हिमाचल प्रदेश एवं सोलन के उचित मार्गदर्शन में कोठी पंचायत के अंतर्गत गांव लोहारा में साईं तरु एवं एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत श्री सत्य साईं सेवा समिति कुनिहार ने भी पर्यावरण के प्रति सजग प्रहरी के रूप में पौधारोपण किया l इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए श्री सत्य साईं सेवा समिति कुनिहार के संयोजक देवी दत्त परिहार ने बताया कि श्री सत्य साईं बाबा के सार्वभौमिक संदेश सबसे प्रेम करो ,सब की सेवा करो l मानव सेवा ही,माधव सेवा है , पर आधारित समिति विभिन्न सामाजिक स्तर पर मानव कल्याण एवं उत्थान के कार्य निरंतर निस्वार्थ भाव से कर रही है l इसी कड़ी के तहत इसे में विभिन्न प्रकार के औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण समिति के सदस्य द्वारा बहुत ही उत्साह पूर्ण तरीके से किया गया l श्री सत्य साईं सेवा समिति कुनिहार अपने सामाजिक दायित्वों का भलीभांति से निर्वाहन करते हुए इस प्रकार के सामाजिक कल्याण के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेती है l उन्होंने कहा कि इस प्रकार के पौधारोपण से हम पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं l साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि समिति के सदस्य पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण के लिए भी कृतसंकल्प है l श्री सत्य साईं सेवा समिति पर्यावरण को विभिन्न प्रकार के प्रदूषण से बचाने के लिए कुनिहार में हर वर्ष बरसात के मौसम में आसपास के परिक्षेत्र में पौधारोपण करती है l इस अवसर पर समिति के सभी सदस्यों ने अपनी सक्रिय एवं रचनात्मक सहभागिता इस पुनीत कार्य में सुनिश्चित की l






