दाड़लाघाट। विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत 11 केवी चंडी-पजीना एचटी फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 18 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के सहायक अभियंता ई. विमल अत्रि ने बताया कि विद्युत अनुभाग चंडी के अंतर्गत आने वाले गांव नेवड़ी, पजीना, खाली, परयाब, सोहरा कनेता, कांगरी धार, बाड़ू बाड़ा देव, कलडवार, चांडा मांगल तथा आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि खराब मौसम अथवा अन्य किसी अपरिहार्य कारण से आवश्यकता पड़ी तो निर्धारित तिथि एवं समय में परिवर्तन किया जा सकता है।






