दाड़लाघाट:-अंबुजा फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट में स्थानीय सलाहकार समिति (एलएसी) की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संस्थान के संचालन, कौशल विकास, विद्यार्थियों के प्रशिक्षण, प्लेसमेंट, उद्योगों के साथ समन्वय तथा भविष्य की कार्ययोजना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के उपरांत सर्वसम्मति से स्थानीय सलाहकार समिति का गठन किया गया। समिति में पंचायत प्रधान दाड़लाघाट श्याम सिंह चौधरी को अध्यक्ष, प्रधान बरायली कृष्ण चंद भट्टी को महासचिव, समाजसेवी कमलेश ठाकुर को उपाध्यक्ष, राजेश गुप्ता को मीडिया प्रभारी तथा एडीकेएम प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला को प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया गया। इसके अलावा थाना प्रभारी दाड़लाघाट, अंबुजा फाउंडेशन के प्रतिनिधि संजय शर्मा, सेवानिवृत्त फायर विभाग कर्मचारी हेमराज गौतम, प्रधानाचार्य शिव नारायण तिवारी (समन्वयक), उप प्रधानाचार्य नंद लाल वर्मा (संयोजक), सॉफ्ट स्किल ट्रेनर दीपिका शर्मा, प्लेसमेंट ऑफिसर शशि कपूर तथा मोबिलाइजेशन ऑफिसर अमर सिंह गुर्जर को समिति का सदस्य बनाया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने स्थानीय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, संस्थान और उद्योगों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आईटीआई के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।






