Home » Uncategorized » ग्राम पंचायत रौड़ी में नवगठित पंचायत की पहली ग्राम सभा का आयोजन

ग्राम पंचायत रौड़ी में नवगठित पंचायत की पहली ग्राम सभा का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट:-ग्राम पंचायत रौड़ी में शनिवार को नवगठित पंचायत की पहली ग्राम सभा का आयोजन पंचायत प्रधान मधु बाला की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में उपप्रधान मदन शर्मा, पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर पंचायत क्षेत्र के विकास, जनहित के मुद्दों तथा आगामी योजनाओं पर अपने सुझाव एवं विचार साझा किए। ग्राम सभा में पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इसके अलावा पिछली बैठक की कार्यवाही की अभिपुष्टि, गत तीन माह के आय-व्यय, विभिन्न स्थायी समितियों के गठन, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), नशा मुक्त पंचायत अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन, 16वें वित्त आयोग की वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना, परिवार विभाजन तथा अन्य विकासात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए। पंचायत प्रधान मधु बाला एवं उपप्रधान मदन शर्मा ने ग्राम सभा में सक्रिय भागीदारी के लिए सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंचायत के समग्र विकास में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है और सभी के सहयोग से ही विकास कार्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने भविष्य में भी ग्रामवासियों से इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया।
इस अवसर पर पंचायत सचिव धनी राम, वार्ड सदस्य श्याम लाल, मीरा देवी, श्यामा देवी, मीरा देवी, श्याम लाल, संजय शर्मा, लता देवी, सिलाई अध्यापिका मीरा, पंचायत चौकीदार पवन शर्मा सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *