दाड़लाघाट। जिला सोलन पूर्व सैनिक परिवहन सहकारी सभा लिमिटेड दाड़लाघाट ने सभी भूतपूर्व सैनिकों से सदस्यता संबंधी प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया है। जिन भूतपूर्व सैनिकों ने सभा की सदस्यता के लिए अपना आवेदन (प्रार्थना पत्र) पहले से सभा कार्यालय में जमा कर रखा है, वे सदस्यता संबंधी आगामी औपचारिकताओं के लिए कार्यालय में संपर्क करें। इसके अतिरिक्त जो भूतपूर्व सैनिक सभा की सदस्यता ग्रहण करना चाहते हैं, वे भी अपना आवेदन सभा कार्यालय में जमा कर सकते हैं। सभा के प्रधान मनसा राम भट्टी ने बताया कि सदस्यता से संबंधित आवेदन कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रविवार को कार्यालय बंद रहेगा। सभी इच्छुक भूतपूर्व सैनिक निर्धारित कार्यालय समय के दौरान आवश्यक दस्तावेजों सहित कार्यालय पहुंचकर सदस्यता संबंधी औपचारिकताएं पूरी करें।






