Home » Uncategorized » अर्की के पंसोड़ा में कल होंगे विधायक संजय अवस्थी, एम्बुलेंस सड़क का करेंगे भूमि पूजन, सुनेंगे जन समस्याएं

अर्की के पंसोड़ा में कल होंगे विधायक संजय अवस्थी, एम्बुलेंस सड़क का करेंगे भूमि पूजन, सुनेंगे जन समस्याएं

Share:

अर्की:- अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी 21 जुलाई (मंगलवार) को ग्राम पंचायत सन्याडी मोड़ के अंतर्गत पंसोड़ा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार विधायक सुबह 9:15 बजे शिमला से प्रस्थान कर लगभग 11:00 बजे पंसोड़ा पहुंचेंगे।

दौरे के दौरान विधायक लिली फार्म से पंसोड़ा तक बनने वाली एम्बुलेंस सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे। इसके साथ ही पंसोड़ा से चाम्बा तक प्रस्तावित एम्बुलेंस सड़क का शिलान्यास भी किया जाएगा। यह सड़क क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और आपातकालीन परिस्थितियों में आवागमन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विधायक संजय अवस्थी नैना माता मंदिर, पंसोड़ा में आयोजित “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें भी सुनेंगे तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।

दौरे के दौरान विधायक क्षेत्र में आयोजित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। कार्यक्रम में उनके साथ उनके निजी सहायक (पीए) एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *