Home » Uncategorized » जिला सोलन पूर्व सैनिक परिवहन सहकारी सभा लिमिटेड दाड़लाघाट की सदस्यता प्रक्रिया में भूतपूर्व सैनिकों के लिए 10 अगस्त तक आवेदन किये आमंत्रित

जिला सोलन पूर्व सैनिक परिवहन सहकारी सभा लिमिटेड दाड़लाघाट की सदस्यता प्रक्रिया में भूतपूर्व सैनिकों के लिए 10 अगस्त तक आवेदन किये आमंत्रित

Share:

दाड़लाघाट:-जिला सोलन पूर्व सैनिक परिवहन सहकारी सभा लिमिटेड दाड़लाघाट ने अपनी सदस्यता प्रक्रिया को गति देते हुए भूतपूर्व सैनिकों के लिए 10 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। सभा प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सदस्यता पहले आओ–पहले पाओ के आधार पर प्रदान की जाएगी। सभा के प्रधान मनसा राम भट्टी ने बताया कि जिन भूतपूर्व सैनिकों ने पहले ही सदस्यता के लिए आवेदन जमा कर रखा है, वे आगामी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए शीघ्र सभा कार्यालय में संपर्क करें। वहीं जो पात्र भूतपूर्व सैनिक अभी तक सभा से नहीं जुड़े हैं, वे भी 10 अगस्त तक अपना आवेदन कार्यालय में जमा कर सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सदस्यता आवेदन प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे, जबकि रविवार को कार्यालय बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक भूतपूर्व सैनिक आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित समय के दौरान कार्यालय पहुंचकर सदस्यता संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं। इससे भविष्य में सदस्यता प्रक्रिया को लेकर किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *