Home » Uncategorized » गोयला ग्राम सभा में विकास, जनभागीदारी और स्वच्छता का संदेश — 252 से अधिक ग्रामीणों ने लिया भाग, GPDP पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा।

गोयला ग्राम सभा में विकास, जनभागीदारी और स्वच्छता का संदेश — 252 से अधिक ग्रामीणों ने लिया भाग, GPDP पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा।

Share:

गोयला पवन सिंघ:-
ग्राम पंचायत गोयला में ग्राम सभा का सफल आयोजन पंचायत प्रधान निर्मला, उपप्रधान गुरुदेव तथा समस्त वार्ड सदस्यों की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। ग्राम सभा में 252 से अधिक ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पंचायत के विकास कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करवाई।
बैठक के दौरान ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य विकास कार्यों से संबंधित सुझाव भी पंचायत के समक्ष रखे। ग्राम सभा में पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वच्छता के महत्व पर विशेष जोर देते हुए पंचायत घर की साफ-सफाई एवं रखरखाव का कार्य भी किया। साथ ही उपस्थित लोगों को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जागरूक किया गया।कार्यक्रम के अंत में पंचायत की ओर से सभी उपस्थित ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। पंचायत प्रधान निर्मला, उपप्रधान गुरुदेव एवं सभी वार्ड सदस्यों ने ग्राम सभा में भारी संख्या में पहुंचकर बैठक को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास में ग्रामीणों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है और भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देकर पंचायत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *