Latest News
सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली सिविल कोर्ट अर्की व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाड़ीधार के देवनथल पर किया गया पौधारोपण आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Home » Uncategorized » कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीद धर्मेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि, पिता नरपत वर्मा हुए भावुक; पूरे क्षेत्र ने किया वीर सपूत को नमन

कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीद धर्मेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि, पिता नरपत वर्मा हुए भावुक; पूरे क्षेत्र ने किया वीर सपूत को नमन

Share:

बुघार कनैता पवन सिंघ
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिला सोलन की उपतहसील कृष्णगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुघार कनैता में देश के वीर सपूत अमर शहीद धर्मेंद्र सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद धर्मेंद्र सिंह के नाम पर स्थापित शहीद धर्मेंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दुर्गापुर धारड़ी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। ग्राम पंचायत प्रधान रमेश कुमार ने कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहीद धर्मेंद्र सिंह ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि पंचायत हमेशा इस वीर सपूत की ऋणी रहेगी और उनकी शौर्यगाथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान शहीद के पिता नरपत वर्मा अपने बेटे को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र सिंह छुट्टी पर घर आने की तैयारी में थे, लेकिन कारगिल युद्ध छिड़ने के बाद उन्होंने सीमा पर डटे रहकर देश की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उस समय परिवार तक समाचार केवल पत्रों के माध्यम से पहुंचते थे। उन्होंने कहा कि बेटे की शहादत का दुख आज भी है, लेकिन उससे कहीं अधिक गर्व इस बात का है कि उसने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। भावुक होते हुए उन्होंने अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद करने के लिए पंचायत व क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य खेम चंद राघव ने कहा कि आज यह विद्यालय शहीद धर्मेंद्र सिंह के नाम से पूरे क्षेत्र में जाना जाता है। यहां पढ़ने वाले अनेक विद्यार्थी देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहीद धर्मेंद्र का बलिदान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सैनिक राम किशन और मोहन लाल (सेना मेडल सम्मानित) ने कहा कि यह पूरे गांव के लिए गर्व की बात है कि कारगिल का यह वीर योद्धा उनकी धरती का बेटा था। उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सोहन लाल वर्मा, कमलेश, सुनील ठाकुर, कुंदन लाल, राधा राघव, राम चंद वर्मा (JBT), कृष्णा, अब्बू पंड्यार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *