अर्की:- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं स्वस्थ खान-पान की आदतों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खाद्य उत्सव गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रकार के पारंपरिक, पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर उनकी आकर्षक प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने व्यंजनों की पौष्टिकता, उनके पोषण मूल्य तथा संतुलित आहार के महत्व के बारे में भी जानकारी साझा की। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें स्वच्छता, पौष्टिक भोजन एवं स्थानीय खाद्य पदार्थों के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, टीम भावना तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना है। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए किया गया।






