Latest News
सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली सिविल कोर्ट अर्की व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाड़ीधार के देवनथल पर किया गया पौधारोपण आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Home » Uncategorized » कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीद हवलदार राम रत्न शर्मा को श्रद्धांजलि, स्मारक पर किया माल्यार्पण

कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीद हवलदार राम रत्न शर्मा को श्रद्धांजलि, स्मारक पर किया माल्यार्पण

Share:

जयनगर कृष्ण लाल

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों ने अमर शहीद हवलदार राम रत्न शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके स्मारक स्थल पर लोगों ने एकत्रित होकर माल्यार्पण किया तथा देश की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
हवलदार राम रत्न शर्मा का जन्म 21 मई 1977 को हुआ था और उन्होंने 26 जुलाई 2015 को मातृभूमि की सेवा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी वीरता, देशभक्ति और समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।
गौरतलब है कि शहीद की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए उनके स्मारक का अनावरण 26 जनवरी 2024 को उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला शर्मा द्वारा किया गया था। यह स्मारक क्षेत्रवासियों के लिए शहीद के अदम्य साहस और बलिदान का प्रतीक बन चुका है। कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। वक्ताओं ने युवाओं से शहीदों के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीद हवलदार राम रत्न शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *