कुनिहार:-
अक्षरेश शर्मा
शिव भक्तों को सावन माह का बेसब्री से इंतज़ार तो रहता ही है व साठा ही हिन्दू धर्म मे सावन माह का विशेष महत्व भी है।
सावन माह कुनिहार क्षेत्र के लिए भी पिछले कई वर्षों से सुनहरे आलौकिक रंगों से भक्ति से लबरेज रहता है।इस माह में जंहा कावड़ सेवा समिति द्वारा राज दरबार परिसर में आयोजित शिवमहा पुराण की कथा का आयोजन शिव भक्तों की आस्था को दर्शाता है तो वंही कुनिहार जनपद के कावड़िए गंगोत्री व हरिद्वार से कावड़ ला कर क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक कर भोले के प्रति अपनी आस्था को दर्शाते है ।
सावन माह में जंहा विनीत भारद्वाज,देशराज शर्मा,पवन पुरी व नीरज शर्मा के मार्ग दर्शन में 20 शिव भक्त गोमुख गंगोत्री से कावड़ लेने के लिए आज रवाना हुए जोकि28 जुलाई को रथ कावड़ में जल भर कर कुनिहार के लिए निकलेंगे व 10 अगस्त को कुनिहार पहुंचेगे ।वन्ही 3 अगस्त को भोले का दूसरा जथा रिशु व पार्थ शर्मा की अगुवाई में हरिद्वार के लिए निकलेगा व 4 अगस्त को कावड़ लेकर यमुनानगर चंडीगढ़ होते हुए पैदल कुनिहार को वापिस आयेगा।
हर हर गंगे शिव कावड़ संघ के सौजन्य से प्राचीन ठाकुर द्वारा मंदिर राज दरबार परिसर में 1 से 11 अगस्त तक महाशिव पुराण कथा का आयोजन होगा ,जिसमे प्रख्यात कथा वाचक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता गौ रक्षा दल आचार्य शंशाक कोशल जी शिव महिमा का अपनी मधुर वाणी से गुणगान करेंगे।
हर हर गंगे शिव कावड़ संघ के आयोजक विनोद भारद्वाज व राहुल शर्मा ने बताया,कि कुनिहार जनपद के शिव भक्तों के सहयोग से सावन माह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग मिलता है।






