Latest News
सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली सिविल कोर्ट अर्की व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाड़ीधार के देवनथल पर किया गया पौधारोपण आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Home » Uncategorized » धक्का लगने से महिला की मौत, हत्या का मामला दर्ज

धक्का लगने से महिला की मौत, हत्या का मामला दर्ज

Share:

अर्की:- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत शहरोल के गांव कुईरु में हुए झगड़े के दौरान एक महिला की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में निवासी गांव कुईरु ने बताया कि 27 जुलाई की रात वह अपने घर के पास सड़क पर टहलने गया था। रात करीब 9 बजे रास्ते में गांव का ही व्यक्ति उससे उलझ गया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने पहले उसका गला पकड़ा और बाद में शराब की बोतल से हमला करने का प्रयास किया।शिकायतकर्ता ने बताया कि सूचना मिलने पर उसकी माता और पत्नी भी मौके पर पहुंच गईं। इसी दौरान हुए विवाद में आरोपी ने उसकी माता को धक्का दे दिया, जिससे वह करीब 10 फीट नीचे आंगन में गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं शिकायतकर्ता की पत्नी भी धक्का लगने से गिर गई। घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्की ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसकी माता की मृत्यु आरोपी द्वारा धक्का देने से सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हुई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है। डीएसपी अर्की नवीन झालटा ने मामले की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *