Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें,आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल बी.एल. स्कूल के दो NSS स्वयंसेवकों का राज्य स्तरीय Pre-RD परेड शिविर के लिए चयन, विद्यालय में खुशी की लहर डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में धूमधाम से मनाया दीपावली पर्व दीया, रंगोली और तोरण सजाने की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा वीएसएलएम कॉलेज चंडी में प्रशिक्षुओं ने रंगोली सजाकर किया दीपावली का स्वागत धुंदन विद्यालय की एनएसएस स्वयंसेविका कु. हर्षिता भगत ने राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर में भाग लेकर विद्यालय का नाम किया रोशन राजकीय प्राथमिक पाठशाला काकड़ा में किया गया रंगोत्सव का आयोजन
Home » Uncategorized » पूर्व सैनिक एवं समाजसेवी ज्ञानचंद शर्मा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

पूर्व सैनिक एवं समाजसेवी ज्ञानचंद शर्मा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

Share:

अर्की:- जमरोटी पंचायत के गांव बजीउन निवासी एवं सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक ज्ञानचंद शर्मा के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका निधन गत दिवस शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में हुआ। वे लगभग 63 वर्ष के थे। ज्ञानचंद शर्मा भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे। वे क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे और निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते थे। जरूरतमंदों की सहायता करना उनकी पहचान बन चुकी थी, जिसके कारण क्षेत्र में उन्हें सम्मान और स्नेह की दृष्टि से देखा जाता था। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों, पूर्व सैनिकों तथा स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है ज्ञानचंद शर्मा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके सरल स्वभाव, ईमानदार व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण को क्षेत्रवासी हमेशा याद रखेंगे।

हिमाचल आज तक परिवार स्वर्गीय ज्ञानचंद शर्मा को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *