Latest News
सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली सिविल कोर्ट अर्की व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाड़ीधार के देवनथल पर किया गया पौधारोपण आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Home » Uncategorized » एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत चुनाड क्लस्टर में पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट एवं मार्केट लिंकेज पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत चुनाड क्लस्टर में पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट एवं मार्केट लिंकेज पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Share:

कुनिहार:-
बागवानी विभाग द्वारा एचपी शिवा (HPSHIVA) परियोजना के अंतर्गत चुनाड क्लस्टर में किसानों के लिए पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट एवं मार्केट लिंकेज विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को फलों की तुड़ाई के बाद वैज्ञानिक प्रबंधन, ग्रेडिंग, पैकिंग, भंडारण, प्रसंस्करण (वैल्यू एडिशन) तथा प्रभावी विपणन प्रणाली की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराकर उनकी आय में वृद्धि करना था।
कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र अत्री, जिला समन्वयक (DCC), डॉ. रितेश शर्मा, एसएमएस, बागवानी विकास खंड कुनिहार, डॉ. पूनम कैरो, मैनेजमेंट एक्सपर्ट, नितीश कौश्यप, डीसीओ (CHAPMA) तथा पवन शर्मा, एचईओ उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त सीएस-07 टीम के राव साहेब बेंद्रे, कैपेसिटी बिल्डिंग एक्सपर्ट, योगेश शर्मा, मार्केट लिंकेज एक्सपर्ट तथा जयवर्धन, प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव सहित मार्केटिंग टीम के अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट, मूल्य संवर्धन (Value Addition), ब्रांडिंग, पैकेजिंग, विपणन तथा बाजार से सीधे जुड़ने (Market Linkage) के व्यावहारिक एवं आधुनिक तरीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही सीएस-07 टीम ने किसानों को सहकारी समितियों (Cooperative Societies) के गठन के महत्व, उनकी कार्यप्रणाली, पंजीकरण प्रक्रिया तथा सामूहिक विपणन के लाभों के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि सहकारी समितियों के माध्यम से किसान अपनी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकते हैं, विपणन लागत कम कर सकते हैं तथा संगठित होकर बड़े बाजारों तक अपनी पहुंच सुनिश्चित कर सकते हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेरदिलग, चुनाड एवं जैलुंग क्लस्टर के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। किसानों ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विशेषज्ञों के साथ संवाद स्थापित किया तथा पोस्ट हार्वेस्ट प्रबंधन, विपणन एवं सहकारी समिति गठन से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
विशेषज्ञों ने किसानों को फलों की तुड़ाई के बाद वैज्ञानिक ग्रेडिंग, पैकिंग, भंडारण, परिवहन, प्रसंस्करण (Processing) तथा मार्केट लिंकेज के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीकों एवं वैज्ञानिक प्रबंधन को अपनाकर किसान अपने उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए बेहतर बाजार एवं अधिक मूल्य प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में किसानों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए बागवानी विभाग एवं एचपी शिवा परियोजना के प्रयासों की सराहना की। किसानों ने भविष्य में भी इस प्रकार के तकनीकी प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि आधुनिक बागवानी तकनीकों को अपनाकर उनकी आय एवं उत्पादों की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *