Latest News
सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली सिविल कोर्ट अर्की व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाड़ीधार के देवनथल पर किया गया पौधारोपण आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Home » Uncategorized » सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे

सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे

Share:

स्वस्तिक

बीबीएन

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह के शहीदी दिवस व मानसून सीजन से पूर्व पर बीबीएनडीए शहीदी पार्क बद्दी में 21 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं एवं समाजसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बीबीएन के समाजसेवी एवं आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। स्वस्तिक गौतम ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गत 8 वर्ष पूर्व पिता जी ने भी इस पार्क में प्रेस क्लब के सौजन्य से पौधे रोपित किये थे,कहा कि स्वयं को भी यहां पौधे रोपित करने को अपना सौभाग्य मानता हूँ।
कार्यक्रम में समाजसेवी स्वस्तिक गौतम ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 1100 ट्री मिशन के माध्यम से क्षेत्र में हरित वातावरण को बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
पौधारोपण अभियान में समाजसेवी विकास कुमार, लखन भारद्वाज, अमित कुमार, अंकित, आशु एवं धीरज,तनु, गीता, बिमला, आदर्श चौधरी बबलू हीरो, अंकित चौधरी सिटी फैशन, हिम टेक्नो सेल्स, सतेंद्र जुडी,कार्तिक आंगनबाड़ी, ध्रुव, साहिल चन्दौसी, प्रेम गौतम, मुनीश गुलेरिया, शेर सिंह ने सक्रिय भागीदारी निभाई तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रअपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और वृक्षों के महत्व के प्रति भी जागरूक किया गया। गौतम ने बताया कि
1100 ट्री मिशन के तहत वे 711 पौधे लगा चुके हैं व भविष्य में भी बद्दी एवं आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण अभियान जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र को अधिक हरित और स्वच्छ बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *