Latest News
सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली सिविल कोर्ट अर्की व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाड़ीधार के देवनथल पर किया गया पौधारोपण आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Home » Uncategorized » कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क

कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क

Share:

कुनिहार:-
नगर पंचायत कुनिहार में शनिवार से डोर-टू-डोर ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था शुरू हो गई। नगर पंचायत की ओर से सफाई व्यवस्था का टेंडर टार्गेट ग्रीन जोन फर्म को दिया गया है। इसके तहत घर-घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित किया जाएगा। साथ ही शहर की सड़कों की सफाई और नालियों की नियमित सफाई भी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के शुभारंभ पर पूर्व प्रधान राकेश ठाकुर ने इसे नगर पंचायत के लिए महत्वपूर्ण पहल बताते हुए लोगों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

टार्गेट ग्रीन जोन के ठेकेदार सौरभ ठाकुर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य स्वच्छ भारत और स्वच्छ शहर के लक्ष्य को साकार करना है। उन्होंने कहा कि नागरिक गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके सफाई कर्मचारियों को दें, ताकि उसका बेहतर निस्तारण किया जा सके। जिन संकरी गलियों में कचरा वाहन नहीं पहुंच सकेगा, वहां कर्मचारी बोरे लेकर घर-घर से कचरा एकत्र करेंगे।

उन्होंने बताया कि घरों और किरायेदारों से 50 रुपये प्रतिमाह उपयोगकर्ता शुल्क अगले महीने से लिया जाएगा, जबकि इस माह कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। दुकानदारों के लिए अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य जगदीश ठाकुर, दिनेश ठाकुर, सुपरवाइजर अंकुर, राजेंद्र शर्मा, कृष्ण चंद, ज्ञान जोशी, विनोद, संतोष, रेखा, मीनाक्षी, रामेश्वरी, मीना सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *